Ayodhya : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 चुनाव का शंखनाद किया, अवध क्षेत्र की 86 सीटों पर फोकस

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यना

Jan 12, 2026 - 23:40
 0  18
Ayodhya : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 चुनाव का शंखनाद किया, अवध क्षेत्र की 86 सीटों पर फोकस
Ayodhya : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 चुनाव का शंखनाद किया, अवध क्षेत्र की 86 सीटों पर फोकस

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पहले दौरे पर रामनगरी में भारी उत्साह और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन हुआ। रामसनेही घाट पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक रामचंद्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की तथा कहा कि मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर भाजपा 2027 में फिर सरकार बनाएगी।

स्वागत समारोह कांटा चौराहा से टेढ़ीबाजार तक जनसैलाब में बदल गया। कांटा चौराहा पर विनय कटियार, मंगलसी चौराहा और महोली में बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, इंद्र प्रताप तिवारी 'खब्बू' के नेतृत्व में, कोटसराय में विधायक अभय सिंह की अगुवाई में बुलडोजर और जेसीबी के साथ पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया गया। उदया चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह 'रोहित' ने स्वागत किया। रानोपाली क्रॉसिंग पर कमलाकांत सुंदरम के नेतृत्व में डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, रमाकांत विश्वकर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, कनक बिहारी पाठक, विनोद श्रीवास्तव, जयगुरुदेव शुक्ला मौजूद रहे।

टेढ़ीबाजार पर प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अंबेडकरनगर, गोंडा, बलरामपुर और बाराबंकी से आए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल हुए।

अयोध्या प्रवास के दौरान पंकज चौधरी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में अवध क्षेत्र के 14 जिलों की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में अवध प्रांत के 63 विधायक और 7 मंत्री उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया तथा संगठन की एकजुटता, बूथ स्तर की मजबूती और जनसंपर्क को अभियान का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अवध क्षेत्र की 86 विधानसभा सीटों पर मजबूत रणनीति बनाने पर जोर दिया।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow