Ayodhya : अयोध्या में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, वर्टिकल सिस्टम लागू
उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए फास्ट ट्रैकिंग सिस्टम शुरू होगा। शिकायतें ऑटो रैंडम तरीके से अलग-अलग कर्मचारियों को मिलेंगी, जिससे काम का बोझ बराबर बंटेगा और जिम्मे
अयोध्या शहर में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड नई वर्टिकल व्यवस्था लागू कर रहा है। यह जानकारी निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने दी। अयोध्या पहुंचने पर अधीक्षक अभियंता विनय कुमार ने उनका स्वागत किया। योगेश कुमार ने बताया कि शहर में जेई टीजी-2 स्तर पर वर्टिकल सिस्टम शुरू किया जाएगा। इससे काम का स्पष्ट बंटवारा होगा और शिकायतों का निपटारा तेज होगा। इस व्यवस्था के तहत चार हेल्पडेस्क बनाए जाएंगे, जो कौशलपुरी, राम की पैड़ी, अमानीगंज और लालबाग इलाकों में काम करेंगे।
उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए फास्ट ट्रैकिंग सिस्टम शुरू होगा। शिकायतें ऑटो रैंडम तरीके से अलग-अलग कर्मचारियों को मिलेंगी, जिससे काम का बोझ बराबर बंटेगा और जिम्मेदारी तय होगी। कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसडीओ और जेई की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी बिजली घरों पर सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी होगी, जिससे बिजली आपूर्ति और रखरखाव की निगरानी बेहतर होगी। योगेश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए अलग व्यवस्था होगी। इसके लिए 33 केवी का अलग कार्यालय बनेगा। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर भी अलग-अलग प्रक्रियाएं होंगी।
What's Your Reaction?