Ayodhya : अयोध्या में माघ मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ग्राउंड जीरो पर
अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि माघ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक रहने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखकर स्नान घाटों और आने-जाने के रा
रामनगरी अयोध्या में आगामी माघ मेला के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। माघ माह में प्रयागराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं, जहां वे सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि, नागेश्वरनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन करते हैं। इस भीड़ को देखते हुए अधिकारी राम की पैड़ी स्थित सरयू स्नान घाटों और शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं।
अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि माघ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक रहने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखकर स्नान घाटों और आने-जाने के रास्तों का जायजा लिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग तय कर दिए गए हैं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
एडीजी/आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि माघ माह में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्व पड़ते हैं, जिनमें अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ती है। इन पर्वों के लिए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आमद को बेहतर तरीके से संभालने और उन्हें अधिकतम सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि माघ मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्नान व्यवस्था और दर्शन मार्ग को लेकर मजबूत इंतजाम किए जाएंगे। इससे श्रद्धालु सुरक्षित और आसानी से स्नान-दर्शन कर सकेंगे। यह तैयारियां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?











