Balrampur : मिशन शक्ति अभियान में लापरवाही पर सख्ती- आईजी ने थाना प्रभारी के खिलाफ जांच और प्रभारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

आईजी ने नाराजगी जताई और थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी तथा मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा से अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उप निरीक्षक

Jan 7, 2026 - 22:53
 0  11
Balrampur : मिशन शक्ति अभियान में लापरवाही पर सख्ती- आईजी ने थाना प्रभारी के खिलाफ जांच और प्रभारी को निलंबित करने के दिए निर्देश
Balrampur : मिशन शक्ति अभियान में लापरवाही पर सख्ती- आईजी ने थाना प्रभारी के खिलाफ जांच और प्रभारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

बलरामपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत थानावार समीक्षा की। इस दौरान थाना रानीपुर (बहराइच) और थाना पचपेड़वा (बलरामपुर) के कार्यों की जांच हुई। थाना रानीपुर की समीक्षा में एंटी रोमियो डोजियर की कार्यवाही, एंटी रोमियो की दैनिक गतिविधियां, महिला बीट रजिस्टर की मासिक प्रविष्टियां और निरोधात्मक कार्रवाई असंतोषजनक पाई गई।

आईजी ने नाराजगी जताई और थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी तथा मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा से अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए जबकि थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दिया। आईजी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की गारंटी है। इसमें संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम किया जाए।

समीक्षा के दौरान थाना रानीपुर में तैनात महिला आरक्षी गोल्डी त्रिपाठी को मिशन शक्ति अभियान में अच्छे कार्य के लिए 2000 रुपये का नकद पुरस्कार देने के निर्देश दिए गए।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow