Hardoi: चीनी मिल मे ट्रैक्टर-ट्रालियों एव ट्रकों में लगाये गये रेट्रो रिपलेक्टिव टेप।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज चीनी मिल

Jan 7, 2026 - 23:04
68 Views
Hardoi: चीनी मिल मे ट्रैक्टर-ट्रालियों एव ट्रकों में लगाये गये रेट्रो रिपलेक्टिव टेप।
pic- AI

Hardoi: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज चीनी मिल परिसर में गन्ना ढुलाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं ट्रकों पर मानक के अनुरूप रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) ने बताया कि शीत ऋतु में घने कोहरे एवं धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिसे कम करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वाहन स्वामियों एवं चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि यदि वाहन की बैक लाइट, ब्रेक लाइट, हेड लाइट अथवा नंबर प्लेट खराब है, तो जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से बिना मरम्मत कराए वाहन का संचालन किसी भी दशा में न करें।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट एवं बुकलेट का वितरण भी किया गया।
इस जनजागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 93 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow