Hardoi News: ऑपरेशन स्माइल- पुलिस ने बिछड़े 8 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया
जनपद में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत कोतवाली
हरदोई। जनपद में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए परिजनों से बिछड़े 8 वर्षीय बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को नुमाइश चौराहे पर पुलिस को करीब 8 वर्षीय बालक अकेला मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था। पुलिस टीम ने तत्काल बालक को अपने संरक्षण में लेकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। उसे शांत एवं सुरक्षित रखने के लिए मिशन शक्ति केंद्र में महिला आरक्षी की देखरेख में रखा गया। क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और लाउड हेलर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर बालक के परिजनों की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद बालक की पहचान अमरदीप निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना कोतवाली देहात, हरदोई के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने हरदोई पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।
What's Your Reaction?

