Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान में शानू बनीं सांकेतिक थाना प्रभारी, दीपा को मिली मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी

थाना माधोगंज में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 18:17
6 Views
Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान में शानू बनीं सांकेतिक थाना प्रभारी, दीपा को मिली मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी

हरदोई। थाना माधोगंज में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से छात्रा शानू को सांकेतिक रूप से थाना प्रभारी तथा छात्रा दीपा को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं छात्राओं ने थाने पहुंचकर मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की ओर से संचालित सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

पुलिस ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी विषम परिस्थिति में बिना भय या संकोच के पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। थाना माधोगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Also Read- Bombay High Court on ECI: सॉफ्टवेयर की गलतियों पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- क्या तकनीक कानून से ऊपर हो गई?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement