Mission Shakti Hardoi: शन शक्ति अभियान फेस-5: महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण एवं एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस द्वारा महिलाओं

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 14:55
5 Views
Mission Shakti Hardoi: शन शक्ति अभियान फेस-5: महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

बघौली/हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण एवं एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न पुलिस एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभियान के दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए असहज स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन साइबर फ्रॉड हो जाता है तो बिना देरी किए 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना बघौली, जनपद हरदोई द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow