Hardoi News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील संडीला में जनसुनवाई कर फरियादियों

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 15:00
6 Views
Hardoi News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील संडीला में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से भूमि विवादों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर भूमि विवादों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Also Read- Food Safety Raid: लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड केंद्रों पर बड़ा छापा, 233 प्रतिष्ठानों की जांच में 163 को नोटिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow