Sambhal News: सम्भल में खेत के पास आम के पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सैंजनी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में युवक और युवती के शव मिलने की

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 15:11
8 Views
Sambhal News: सम्भल में खेत के पास आम के पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सैंजनी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में युवक और युवती के शव मिलने की सूचना सामने आई। दोनों शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान करीब 17 वर्षीय सुधा पुत्री भगवान दास, निवासी सैंजनी के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान करीब 19 वर्षीय अनिल पुत्र योगेंद्र पाल, निवासी सैंजनी के रूप में बताई जा रही है। दोनों एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों के शव गांव सैंजनी क्षेत्र में स्थित मौलागढ़ निवासी खूबकरण के खेत में मिले। खेत में इस समय उड़द की फसल खड़ी है। बताया गया है कि दोनों के शव आम के पेड़ के पास मिले। युवक-युवती के शव एक साथ मिलने की सूचना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होने की उम्मीद है।

Also Read- Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड से फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow