Sambhal News : डीएसआर अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल! परिजनों ने तोड़ा मेडिकल स्टोर का शीशा, इलाज में लापरवाही का आरोप—दो हिरासत में

डीएसआर अस्पताल में शुक्रवार देर रात मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में

By INA News Desk
Sep 18, 2026 - 11:43
30 Views
Sambhal News : डीएसआर अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल! परिजनों ने तोड़ा मेडिकल स्टोर का शीशा, इलाज में लापरवाही का आरोप—दो हिरासत में
डॉ. शाने रब, संचालक

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: डीएसआर अस्पताल में शुक्रवार देर रात मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर मेडिकल स्टोर का शीशा तोड़ दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल स्टाफ ने मरीज को खाना खिलाए जाने की बात कही है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक अमरोहा के उझारी निवासी ताहिर अपनी पत्नी शाजिया परवीन को 17 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे डीएसआर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर करीब 11 बजे अस्पताल संचालक डॉ. शाने रब ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल से ले जाते समय रास्ते में शाजिया की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन करीब 12:45 बजे वापस अस्पताल पहुंचे और स्टाफ से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया और मेडिकल स्टोर का शीशा तोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को आईसीयू में भर्ती करने के बावजूद समुचित इलाज नहीं दिया गया। वहीं अस्पताल स्टाफ का कहना है कि मरीज को खाना खिलाने से मना किया गया था, लेकिन परिजनों ने उसे खाना खिला दिया। पुलिस ने राशिद और मुदस्सिर को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शव परिजन अपने साथ ले गए।

Also Read- यूपीआई शुल्क पर हाथरस में व्यापारियों का फूटा गुस्सा: दो हजार से अधिक के भुगतान पर चार्ज का कड़ा विरोध

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow