Sambhal News: सम्भल में किसान यूनियन का मोर्चा: अवैध खनन, गांवों में शराब और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ SP को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर

By INA News Desk
Sep 17, 2026 - 16:47
6 Views
Sambhal News: सम्भल में किसान यूनियन का मोर्चा: अवैध खनन, गांवों में शराब और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ SP को सौंपा ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध खनन, गांव-गांव शराब की बिक्री, चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर मांगें उठाई गईं।

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जिले में अवैध खनन के चलते सड़कें खराब हो रही हैं। आरोप लगाया कि मिट्टी खोदने वाले ठेकेदारों से मिलीभगत के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पुलिस से अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। किसान नेता ने गांवों में खुलेआम शराब बिकने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि शराब की बिक्री से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जान तक जा रही है, इसलिए इस पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जरूरी है। ज्ञापन में गांवों में पंचायत स्तर पर होने वाले छोटे-मोटे विवादों के आपसी फैसलों को भी मान्यता देने की मांग की गई। शंकर सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण पंचों द्वारा किए गए फैसलों के बावजूद कई मामलों में पुलिस कार्रवाई की बात करती है, जिससे विवाद बढ़ते हैं। इसके अलावा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। किसान यूनियन ने पुलिस अधीक्षक से सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है।

Also Read- UP News: सिद्धार्थनगर और हरदोई में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow