Sambhal News: सम्भल में मोदी के जन्मदिन पर BJP का ‘सेवा संकल्प’, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत

By INA News Desk
Sep 17, 2026 - 16:42
6 Views
Sambhal News: सम्भल में मोदी के जन्मदिन पर BJP का ‘सेवा संकल्प’, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। सम्भल जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किया गया रक्त जरूरतमंद लोगों के काम आता है, इसलिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा के रूप में मना रहे हैं। चौधरी हरेन्द्र सिंह के मुताबिक सम्भल जिले में केवल जिला अस्पताल ही नहीं, बल्कि चन्दौसी, सम्भल, असमोली स्थित कल्कि धाम और गुन्नौर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी उनके सामने आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन चारों स्थानों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रक्तदान के लिए किसी कार्यकर्ता पर दबाव नहीं है, बल्कि सभी कार्यकर्ता अपनी इच्छा से इस सेवा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प बताया।

Also Read- Indian Culture: वेंकटचलम में गूंजा ‘जय श्रीराम’, स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow