Ballia News: रेत पर उकेरी 25 साल की सेवा की तस्वीर, बलिया के लाल ने मोदी को दिया अनोखा जन्मदिन तोहफा

जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और 25 साल के अनवरत सेवाकाल को सेवा दिवस के रूप में मना

By INA News Desk
Sep 18, 2026 - 11:36
16 Views
Ballia News: रेत पर उकेरी 25 साल की सेवा की तस्वीर, बलिया के लाल ने मोदी को दिया अनोखा जन्मदिन तोहफा

Report Syed Asif Hussain zaidi

बलिया। जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और 25 साल के अनवरत सेवाकाल को सेवा दिवस के रूप में मना रहा है, तब बलिया के खरौनी गांव के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने अपनी कला से सबका दिल जीत लिया।

12 घंटे की अथक साधना के बाद रूपेश ने कलेक्ट्रेट परिसर में रेत पर पीएम मोदी की जीवंत आकृति उकेर दी। रेत का हर कण जैसे सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की कहानी कह रहा था।

रूपेश ने बताया, "पीएम मोदी ने ब्रिक्स से लेकर विश्व पटल तक भारत का परचम लहराया है। एक कलाकार के तौर पर यह मेरी श्रद्धांजलि है। जब-जब देश गौरवान्वित होता है, मैं अपनी कला से उस पल को रेत पर अमर करने की कोशिश करता हूं।" उनकी इस अद्भुत कलाकृति को देखने वालों ने खूब सराहा और तालियों से वाहवाही दी।

Also Read- हाथरस के 115वें प्रांतीय दाऊजी लक्खी मेले का भव्य आगाज, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow