Sambhal News; सम्भल में शकील अशरफी का बड़ा सियासी ऐलान, 25 वकीलों की लीगल टीम के साथ बोले- 2027 में लड़ूंगा चुनाव
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सम्भल की सियासत में हलचल बढ़ गई है। जिला बार एसोसिएशन सम्भल के अध्यक्ष एवं
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सम्भल की सियासत में हलचल बढ़ गई है। जिला बार एसोसिएशन सम्भल के अध्यक्ष एवं एआईएमआईएम नेता शकील अहमद अशरफी ने सम्भल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी खुलकर सामने रख दी है। खास बात यह रही कि उन्होंने 25 वकीलों की लीगल टीम का गठन भी किया है, जो गरीब, मजलूम, विधवा और यतीम लोगों को कानूनी मदद दिलाने का काम करेगी।
अशरफी ने कहा कि सम्भल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा है। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिन्होंने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर चुनाव लड़ने के समर्थन का ऐलान किया। पार्टी से टिकट मिलने के सवाल पर अशरफी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी सर्वे कराएगी और उसमें उनका नाम मजबूती से सामने आएगा। उन्होंने दावा किया कि सर्वे में 80 फीसदी समर्थन उनके पक्ष में और 20 फीसदी किसी अन्य दावेदार के पक्ष में हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट पार्टी का अधिकार है और अगर पार्टी किसी दूसरे प्रत्याशी को टिकट देती है तो वह उसी के लिए चुनाव लड़ाएंगे। निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। अशरफी ने कहा कि जनता के इसी हुजूम के बलबूते 2027 में सम्भल की सीट निकालने की कोशिश होगी। वहीं, एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ बताए जाने पर उन्होंने सपा नेताओं पर पलटवार करते हुए पुराने राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला दिया।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?







