Deoband News: न्यायमूर्ति राजीव भारती के भाई की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई संजीव भारती के निधन पर रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक
देवबंद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई संजीव भारती के निधन पर रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में श्रद्धांजलि सभा एवं अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से पहुंचे न्यायिक अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि संजीव भारती मिलनसार और हंसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। देवबंद के पूर्व एसीजेएम सरदार परविंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनका असमय चले जाना न केवल भारती परिवार बल्कि पूरे न्यायिक परिवार के लिए दुखद है।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर, एडवोकेट देवी दयाल शर्मा और पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने भी सभा को संबोधित किया। न्यायमूर्ति राजीव भारती ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई कम, दोस्त ज्यादा थे। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। संचालन गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने किया।
ये रहे मौजूद जिला जज बागपत इंद्रप्रीत सिंह जोश, जिला जज नोएडा कमर्शियल गुरविंदर सिंह बावा, जिला जज शामली राम कौशल, जिला जज मथुरा विकास कुमार, एसीजेएम आगरा आशीष कांबोज, जिला जज शामली फैमिली कोर्ट बृजेश शर्मा, एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह, जज आशीषानंद, जज गौरव दीप, एडीजे कमलदीप सिंह, एडीजे अभय कृष्ण तिवारी, जज मृदुल दुबे, जज अंबर राणा, अमित अग्रवाल, श्याम लाल भारती, डॉ. अनवर सईद, डॉ. अख्तर सईद, बालेंद्र सिंह, बलदीप सिंह, ऋषि कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यातायात व्यवस्था संभाले रहे पुलिसकर्मी श्रद्धांजलि सभा के दौरान सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। सुभाष चौक से बाजार की ओर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई थी। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान सभा समाप्ति तक मौके पर डटे रहे। न्यायिक अधिकारियों की रवानगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
What's Your Reaction?

