Deoband News: सफाई कर्मचारियों की मांग, बढ़ा हुआ वेतन दिवाली से पहले किया जाए जारी
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन के नगर अध्यक्ष दीपक चंचल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं
देवबंद। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन के नगर अध्यक्ष दीपक चंचल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजपति बैस को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का शासनादेश आ चुका है, इसलिए सरकार की घोषणा के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन दीपावली से पहले भुगतान किया जाए। साथ ही वेतन का जो एरियर बनता है, उसका भुगतान भी वेतन के साथ किया जाए।
नगर अध्यक्ष दीपक चंचल ने मांग की कि दीपावली पर्व से पहले नगर पालिका में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी और पेंशनरों के वेतन/पेंशन का भुगतान भी समय पर कर दिया जाए।
इस दौरान महामंत्री सचिन गांगुली, कोषाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, वसीम अब्बासी, सदाकत अब्बासी, नगर उपाध्यक्ष सौरभ पिवाल, मुकेश गोड़ियाल, मंत्री अनिल बिरला, मनोज टाक, राजू, अरुण पाल, अनुज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

