Hardoi News: हरदोई में धान खरीद में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 25 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

53 धान खरीद केंद्रों की हुई समीक्षा, बैठक से गायब 8 केंद्र प्रभारियों से भी मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

By INA News Desk
Nov 3, 2026 - 19:37
10 Views
Hardoi News: हरदोई में धान खरीद में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 25 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद में धान खरीद की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेंद्र कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने तहसील सदर में संचालित धान खरीद केंद्रों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तहसील सदर के सभी 53 धान खरीद केंद्रों पर अब तक हुई खरीद की समीक्षा की गई। इस दौरान पीसीएफ, पीसीयू एवं यूपीएसएसएस द्वारा संचालित केंद्रों पर धान खरीद कम पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसानों से धान खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा में बेहद कम खरीद वाले 25 केंद्रों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहे 8 केंद्र प्रभारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इनमें बी-पैक्स कोटरा, पहेलिया-1 व 2, सरैया, गोवर्धन तथा यूपीएसएस नयागांव-1 व 2 सहित अन्य केंद्र शामिल हैं। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पवन कुमार गंगवार, मंडी हरदोई के सचिव मलखान सिंह, खाद्य विभाग, मंडी विभाग, पीसीयू, पीसीएफ एवं यूपीएसएसएस के केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

Also Read- Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya - हमारे गठबंधन में नहीं हैं स्वामी प्रसाद, सपा अध्यक्ष ने मीडिया से कहा- 'उन्हें इग्नोर करें'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement