Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 93 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 93 शिकायते प्राप्त हुई,

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 21:39
25 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 93 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 93 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 93 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जन सुनवाई मे आज एक 01 दिव्यांग कार्ड, 02 निराश्रित महिला पेंशन, 01 वृद्वावस्था पेंशन तथा 02 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक, अविवादित वरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow