Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक, अविवादित वरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर।
विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी
Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अविवादित वरासत के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चकबंदी की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अधिकारियों द्वारा अविवादित वरासत से संबंधित आंकड़ों का स्पष्ट एवं व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है।
इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक मे पुनः तैयारी के साथ सटीक व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्यों में शिथिलता व लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी तथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने 5 साल से पुराने वादों के निस्तारण न होने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, एसओसी चकबंदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read- Hardoi: मतदाता सूची का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन आज से, दावे-आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज करें।
What's Your Reaction?











