जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश। 

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाल संप्रेषण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उन्होंने संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों से उनके खान-पान ....

Jul 31, 2025 - 18:56
34 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश। 

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाल संप्रेषण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उन्होंने संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों से उनके खान-पान व शिक्षण आदि के संबंध में संवाद किया। जिलाधिकारी ने विवेकानंद पुस्तकालय में वहां की व्यवस्थाएं देखी और वहाँ अध्ययनरत किशोरों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष व बाथरूम आदि की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को खाना खाने के लिए एक डाइनिंग हॉल की व्यवस्था की जाए तथा पर्याप्त संख्या में कुर्सी व मेज आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। क्लास रूम की छत को ठीक कराया जाए। आगे की बाउंड्री वाल को ठीक कराया जाए उन्होंने परिसर में ओपन जिम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन संगीत शिक्षक द्वारा बच्चों को संगीत का प्रशिक्षण दिया जाए। परिसर के सामने के तालाब को विकसित किया जाए। उन्होंने बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक सौरभ पाठक को निर्देश दिया कि बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखा जाए। अपने व्यवहार में पूरी संवेदनशीलता रखी जाए। बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाया जाए।

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित चहारदीवारी को देखा। भोजन आदि की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। संप्रेषण गृह के बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 74 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और बाल सेवा योजना से पात्रों को लाभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow