जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 43 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश

By INA News Desk
Aug 30, 2025 - 16:56
62 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 43 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 43 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। 

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। आज जनसुनवाई मे 01 महिला को निराश्रित महिला पेंशन से जोड़ा गया। 04 बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया। बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया तथा 04 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- शाहाबाद हत्याकांड: कोतवाल उमेश त्रिपाठी और दरोगा राकेश यादव निलंबित, लापरवाही और अभद्रता के गंभीर आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement