Hardoi: राजस्व कर्मी पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें - जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में तहसील सदर में किया गया। सम्पूर्ण समाधान में जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश

By INA News Desk
Oct 18, 2025 - 15:40
88 Views
Hardoi: राजस्व कर्मी पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें - जिलाधिकारी
राजस्व कर्मी पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें - जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement
  • गरीब पीड़ित व्यक्यिों का न्याय दिलाये तथा पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचायें:- अनुनय झा
  • दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते तथा क्षेत्र के अपराधी, दंबग व आसाजिक तत्वों पर खास नजर रखें:- अशोक कुमार मीणा

हरदोई। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में तहसील सदर में किया गया। सम्पूर्ण समाधान में जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार की मंशानुसार सभी गरीब पीड़ित व्यक्यिों का न्याय दिलाये तथा पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचायें।

सरकारी एवं व्यक्ति भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के लेखपाल एवं कानूनगों को निर्देश दिये भूमि कब्जों से प्राप्त सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उक्त अवैध कब्जों का चिन्हिांन करें और पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें और अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों पर भूमाफियां एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही करें। विद्युत विभाग की शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये खराब ट्रास्फारमर निर्धारित समय में बदलवायें तथा खराब विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक कराने के साथ विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करायें।

पेंशन संबंधी शिकायतों के संबंध में उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पात्र निराश्रित महिला, वृद्वावस्था एवं दिव्यांगजनों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उनका सत्यापन कराकर पेंशन पुनः बहाल करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्र्र्र्र्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण करायें और शिकायत निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करायें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि दीपावली त्यौहार को दृष्टि रखते हुए अपने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते तथा क्षेत्र के अपराधी, दंबग व आसाजिक तत्वों पर खास नजर रखें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात करें तथा अवैध भूमि कब्जा मुक्त कराने में राजस्व टीमों का सहयोग करें। इस अवसर पर डीएफओ, सीएमओ, एडीएम सदर सहित जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, ईओ, सीडीपीओ एवं थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में आगामी त्योहारों को सकुशल/शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम एसपी ने की पैदल गस्त।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement