Hardoi: हरदोई में आगामी त्योहारों को सकुशल/शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम एसपी ने की पैदल गस्त।

यूपी के हरदोई जिले में जिलाधिकारी अनुनय झां व पुलिस अधीक्षक कुमार मीणा के  द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल/शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति, सुरक्षा

Oct 17, 2025 - 23:14
39 Views
Hardoi: हरदोई में आगामी त्योहारों को सकुशल/शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम एसपी ने की पैदल गस्त।
  • डीएम एसपी ने शहर की सड़कों पर की पैदल गस्त
  •  डीएम एसपी ने पैदल गस्त कर दुकानदारों व्यापारियों व आमजनमानस को दिलाया सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा।

यूपी के हरदोई जिले में जिलाधिकारी अनुनय झां व पुलिस अधीक्षक कुमार मीणा के द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल/शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के दृष्टिगत भारी  पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग/बाजार,सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई। व आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

एसपी हरदोई कुमार मीणा प्रतिदिन शहर की सड़कों पर उतरकर भारी पुलिसबल के साथ प्रतिदिन पैदल गस्त करते हैं। आज डीएम हरदोई अनुनय झां व एसपी अशोक कुमार मीणा ने मिलकर कई किलोमीटर पैदल गस्त की व आमजनमानस से व बाजारों में दुकानदारों से वार्तालाप भी किया। और सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

Also Read-  दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow