सीडीओ सान्या छाबड़ा ने हरदोई मेडिकल कॉलेज के 160 बेड आईपीडी भवन का निरीक्षण, कमियों को ठीक करने के निर्देश।
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज, हरदोई में निर्माणाधीन 160 बेड आई0पी0डी0 भवन....
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज, हरदोई में निर्माणाधीन 160 बेड आई0पी0डी0 भवन का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भूतल,प्रथम तल,द्वितीय तल,तृतीय तल एवं चतुर्थ तल का निरीक्षण किया।
उन्होंने पाया कि छत की फाल्स सीलिंग में कतिपय स्थानों पर टाइल निकल रही है तथा कई जगहों पर एंगल स्ट्रिप सही फिक्स नहीं हैं। किसी भी कक्ष में साइनेज नहीं लगे हैं। शौचालय के वाश बेसिन में पिलर कॉक छोटी लगी है,जिसे हटवाकर लॉगबाडी की कॉक लगवाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि फ्लोर एव वाल टाइल्स में कई स्थानों पर ग्राउटिंग का कार्य छूटा हुआ है,जिसे ठीक कराया जाये।
कई कमरों में पेन्टिंग की फिनिशिंग ठीक नहीं है,जिसे ठीक कराया जाये। पूरे तल पर खिड़की व दरवाजों मेें लगे शीशों की सफाई ठीक से नहीं की गयी है। तृतीय तल पर दिव्यांग शौचालय में फर्श का ढाल ठीक नहीं पाया गया। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि भवन में लगायी गयी लिफ्ट के ए0एम0सी0 प्रपत्र हस्तानान्तरण के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज,हरदोई को निर्देशित किया गया कि आक्सीजन पाईप लाईन की क्रियाशीलता की पूर्ण जॉच कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें कि आक्सीजन पाईप लाईन ठीक प्रकार से कार्य करा रही है अथवा नहीं।
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-02 को निर्देशित किया गया कि भवन में लगाये गये समस्त विद्युत उपकरणों की विद्युत सुरक्षा एवं क्रियाशीलता तथा अर्थिंग की जॉच कर यह प्रमाणित करें कि सभी उपकरण एवं अर्थिंग का कार्य सुरक्षात्मक दृष्टि से उपयुक्त है अथवा नहीं। पायी गयी कमियों को एक सप्ताह में ठीक कराकर अवगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था यू0पी0 राजकीय निर्माण निगम को दिये गये।
निरीक्षण के समय राज कुमार मौर्य, अधि0अभि0,लो0नि0वि0,प्रा0ख0,हरदोई,अजय चौधरी, अधि0अभि0, शारदा नहर, हरदोई, सूर्य कुमार, अधि0अभि0, विद्युत वितरण खण्ड-2, हरदोई, जे0वी0 गोगोई, प्राचार्य, रा0मे0 कालेज, हरदोई, जे0एन0 चक्रवर्ती,पी0एम0,यू0पी0,आर0आर0एन0,हरदोई, राहुल यादव, सहायक अभियंता,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, हरदोई उपस्थित रहे।
Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश।
What's Your Reaction?









