4 अगस्त से विकास खण्डो में लगेंगे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के कैम्प। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री...

Jul 31, 2025 - 19:18
63 Views
4 अगस्त से विकास खण्डो में लगेंगे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के कैम्प। 
4 अगस्त से विकास खण्डो में लगेंगे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के कैम्प। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में स्वीकृति में देरी न की जाये। स्वीकृति के उपरांत ऋण जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाये। 04 अगस्त सोमवार से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का सभी विकास खण्डो में कैम्प लगाया जाये। 

कैम्प में पूर्व की फॉर्म की कमियों को भी दूर कराया जायेगा। आयु, सिबिल, शिक्षा, एनपीए जैसे कारणों को छोड़कर मामूली कारणों से आवेदन को अस्वीकृत न किया जाये। ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलम्ब करने वालों की जवाबदेही तय की जाये। सीसीएल में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow