सावधान! हरदोई में 30-31 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम, बारिश-वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट; प्रशासन ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर
अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार ने बताया है, कि मौसम विभाग (आईएमडी), लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान
Hardoi: अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार ने बताया है, कि मौसम विभाग (आईएमडी), लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 30 व 31 अक्टूबर को गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं एवं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत जनपद हरदोई में भी मौसम संबंधी परिस्थितियों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षा, वज्रपात एवं तेज हवाओं की संभावना है। जनपद में मौसम के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया है, कि राहत आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरदोई के स्वामी विवेकानन्द सभागार के प्रथम तल पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर/कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक, द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक निर्धारित की गई है। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05852-299155, 05852-299156, 05852-299157 एवं 9454416606 हैं। आमजन मौसम से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत की सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं।
What's Your Reaction?

