Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई निपुण भारत समिति की बैठक, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे निपुण भारत समिति की बैठक आहूत की गयी। उन्होंने बैठक में प्रगति की

By INA News Desk
Jan 6, 2026 - 19:27
17 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई निपुण भारत समिति की बैठक, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई निपुण भारत समिति की बैठक, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे निपुण भारत समिति की बैठक आहूत की गयी। उन्होंने बैठक में प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ विद्यालयों की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति एवं आकांक्षित लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में “ऑपरेशन कायाकल्प” के अंतर्गत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। 

जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से 19 मानकों (पैरामीटर्स) के आधार पर विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा की तथा निर्देश दिये कि जो कार्य अपूर्ण है उन्हेें शीघ्र पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय हेतु अच्छे बच्चों को एआरपी के माध्यम से तैयारी कराये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Also Read- Moradabad : मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, पाकबड़ा और अमरोहा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow