Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 76 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 76 शिकायते

Jan 6, 2026 - 19:15
23 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 76 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 76 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 76 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जन सुनवाई मे आज एक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड, 01 दिव्यांग कार्ड, 01 निराश्रित महिला पेंशन तथा 06 लोगों का वृद्वावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो।

राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 एवं 9 के लिए प्रवेश हेतु 31 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow