Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजनाओं पर बैठक। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे विवेकानंद सभागार में 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 21:26
33 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजनाओं पर बैठक। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजनाओं पर बैठक। 

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे विवेकानंद सभागार में 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रस्तावित कार्य योजनाओं की स्वीकृति के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय निकाय द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विकासात्मक प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रस्तावों की उपयोगिता, जनहित, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि स्वीकृत होने वाली कार्ययोजनाएं जनसामान्य को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाली हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का उपयोग पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि सभी ईओं आगामी बैठक मे कार्ययोजना का प्रजेन्टेशन के साथ उपस्थित हों, इस कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि कार्य योजना मे जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों को भी कार्य योजना मे शामिल किया जाये। ऐसी योजनायें बनायी जाये जिससे आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई, पिहानी, गोपामऊ, सभी ईओं, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Gorakhpur: नगर निगम की निश्चित आय का जरिया बनेगी सीएम ग्रिड की स्मार्ट सड़क- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow