Pilibhit : पीलीभीत में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से 1,99,782 नाम कटेंगे

इस बार ड्राफ्ट सूची को 1,654 पोलिंग बूथों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें 12,68,211 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी जांच सक

Jan 7, 2026 - 21:41
 0  16
Pilibhit : पीलीभीत में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से 1,99,782 नाम कटेंगे
Pilibhit : पीलीभीत में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से 1,99,782 नाम कटेंगे

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत-  उत्तर प्रदेश

पीलीभीत जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है। इस ड्राफ्ट में कुल 1,99,782 मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। साथ ही 67,555 मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की पुरानी सूची से मैपिंग न होने के कारण नोटिस जारी किए जाएंगे।

इस बार ड्राफ्ट सूची को 1,654 पोलिंग बूथों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें 12,68,211 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी जांच सकता है और यदि नाम सूची में नहीं है या कोई गलती है तो दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में पूरे राज्य के लिए की गई है, जिसमें कुल 2.89 करोड़ नाम कटे हैं और अंतिम सूची में 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं। पीलीभीत में भी इसी अभियान के तहत सफाई की गई है। मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति देख सकते हैं।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow