Pilibhit : शरद कालीन सारस गणना में पीलीभीत की तीनों रेंजों में पाए गए 98 सारस, ग्रीष्मकालीन सारस गणना से शरद कालीन सारस गणना में हुई वृद्धि
वन एवं वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत की रेंज पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर में एक साथ सारस जनगणना का कार्य शुरू हुआ। पीलीभीत रेंज के गांव महुआ में 02, कैच में 02, न्यूरिया हु
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : जनपद में वन एवं वन्य जीव प्रभाग की तीनों रेंज पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर में दो दिवसीय शीतकालीन सारस गणना की गई जिसमें 98 सरस पाए गए। ग्रीष्मकालीन सारस गणना से शीतकालीन सरस गणना में वृद्धि हुई। हिमालय पर्वत की तलहटी में स्थित जनपद पीलीभीत अपनी जैव विविधता के लिए पूरे विश्व में एक अलग स्थान रखता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार जनपद में शीतकालीन सारस गणना वर्ष 2025 में दो दिवसीय सारस गणना की गई।
वन एवं वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत की रेंज पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर में एक साथ सारस जनगणना का कार्य शुरू हुआ। पीलीभीत रेंज के गांव महुआ में 02, कैच में 02, न्यूरिया हुसैनपुर में 02, घेरा रिछौला में 02, बारात बोझ में 04, बगब में 02, सडिया मुस्तकिल में 03 ,सियाबाठी पट्टी में 02, गिधौर में 02, सूरजपुर में 02, इस प्रकार पीलीभीत रेंज में कुल 22 सारस पाए गए। बीसलपुर रेंज के लमुआ में 03, अर्जुनपुर में 02,सुहास में 04, बरखेड़ा में 05, बहादुरपुर में 03, नैनी झील में 09,करेली में 08, बमरौली में 08,चौसर हरदो पट्टी में 10 बीसलपुर रेंज में कुल 52 सारस पाए गए। पूरनपुर रेंज के गांव घुंघचाई में 10,सकरिया में 02, माधोटांडा में 06, कलीनगर में 03। पूरनपुर रेंज में 21 सारस पाए गए।
भरत कुमार डी के प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत ने पीलीभीत ने बताया कि शीतकालीन वर्ष 2025 सारस गणना में जनपद की तीनों रेंजों में कुल 98 सारस पाए गए जिनमें 89 वयस्क सारस और 09 सारस बच्चे पाए गए। ग्रीष्मकालीन सरस गणना वर्ष 2025 की गई थी जिसके अंतर्गत वयस्क सारस 86 और 09 सारस बच्चे।कुल 95 सारस पाए गए थे। ग्रीष्मकालीन सारस गणना से शीतकालीन सारस गणना में सारस वृद्धि हुई है।
What's Your Reaction?











