Hardoi : ICDS की TSU टीम का सण्डीला दौरा, आरज़ू प्रेरणा लघु उद्योग में उत्पादन व्यवस्था का निरीक्षण

इस निरीक्षण में CDPO सण्डीला, सुपरवाइजर मनीषा और शेषमती भी शामिल रहीं। प्लांट की अध्यक्ष बबली अर्कवंशी ने उत्पादन क्षमता, महिला रोजगार और स्थानीय बाज़ा

Dec 18, 2025 - 22:09
 0  63
Hardoi : ICDS की TSU टीम का सण्डीला दौरा, आरज़ू प्रेरणा लघु उद्योग में उत्पादन व्यवस्था का निरीक्षण
Hardoi : ICDS की TSU टीम का सण्डीला दौरा, आरज़ू प्रेरणा लघु उद्योग में उत्पादन व्यवस्था का निरीक्षण

Report : मुकेश सिंह

ICDS विभाग की TSU टीम ने 18 दिसंबर 2025 को सण्डीला क्षेत्र में संचालित पोषण एवं आजीविका से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। TSU से डॉ. वंधना की अगुवाई में टीम ने बेगमगंज, सण्डीला (हरदोई) स्थित आरज़ू प्रेरणा लघु उद्योग प्लांट का निरीक्षण किया।जहां महिला समूह द्वारा तैयार होने वाले पोषण सामग्री एवं अन्य उत्पादों की प्रक्रिया का आकलन किया गया। इस निरीक्षण में CDPO सण्डीला, सुपरवाइजर मनीषा और शेषमती भी शामिल रहीं।प्लांट की अध्यक्ष बबली अर्कवंशी ने उत्पादन क्षमता, महिला रोजगार और स्थानीय बाज़ार उपलब्धियों की जानकारी दी। मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी मुकेश शर्मा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक विवेक वर्मा, सुनीता यादव और निजामुद्दीन मौजूद रहे।टीम ने रिकॉर्ड, स्टॉक, वितरण व्यवस्थाओं व प्रशिक्षण गतिविधियों को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और पोषण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow