Saharanpur : दिल्ली रोड पर नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
जयपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस महीने जयपुर में दो लोगों को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नकली नोटों का बड़ा कारोबार सहार
सहारनपुर। दिल्ली रोड इलाके में चल रही नकली नोट छापने की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। सहारनपुर और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गौरव पुंडीर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लगभग साढ़े चार लाख रुपये के नकली 200 और 500 के नोट बरामद हुए। जयपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस महीने जयपुर में दो लोगों को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नकली नोटों का बड़ा कारोबार सहारनपुर में चल रहा है। यहां असली 1 लाख रुपये के बदले नकली 3 लाख रुपये के नोट मिल जाते हैं।
इस सूचना पर जयपुर पुलिस ने सहारनपुर में छापेमारी की। सदर बाजार थाना क्षेत्र में गौरव पुंडीर को नकली नोट छापने के उपकरणों और बड़ी मात्रा में नकली नोटों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव पुंडीर को पहले स्थानीय थाने में पूछताछ के लिए ले जाया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे जयपुर ले जाया जा रहा है, जहां आगे की जांच होगी।
What's Your Reaction?











