Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में इनामी नशा तस्कर घायल होकर पकड़ा गया

एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो मोटर

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 23:50
53 Views
Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में इनामी नशा तस्कर घायल होकर पकड़ा गया
Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में इनामी नशा तस्कर घायल होकर पकड़ा गया
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर। पुलिस ने अपराध और अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है। इसी दौरान नकुड़ थाना पुलिस ने गंगोह रोड पर बिजलीघर के पास चेकिंग की। एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान रब्बानी पुत्र महबूब, गांव घाटमपुर, थाना नकुड़ के रूप में हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रब्बानी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ थाना नकुड़ में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement