Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं
बैठक में शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले सड़क हादसों, मोटरसाइकिल रेसिंग और अवैध हॉर्न से होने वाली परेशानी पर चर्चा हुई। सा
हाथरस। पुलिस अधीक्षक सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद प्रसाद कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण द्विवेदी मौजूद रहे। शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी प्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले सड़क हादसों, मोटरसाइकिल रेसिंग और अवैध हॉर्न से होने वाली परेशानी पर चर्चा हुई। साथ ही बाजारों में अवैध कब्जे, पुराने जर्जर बिजली खंभों से खतरे और बच्चों द्वारा वाहन चलाने की समस्या पर चिंता जताई गई।
व्यापारियों ने बाजार इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने, निजी गार्ड और पुलिस गश्त की संख्या बढ़ाने, पुलिस वाहनों को सतर्क रखने तथा संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखने की मांग की। शहर की सफाई, पार्किंग व्यवस्था और ओवरब्रिज के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की जरूरत पर भी बात हुई। पुलिस अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिया। लोगों के सहयोग से कानून व्यवस्था बेहतर बनाने और आगे भी ऐसी बैठकें नियमित करने की बात कही गई।
Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता
What's Your Reaction?











