Hathras : हाथरस में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, आबकारी टीम ने कई इलाकों में जांच की

टीम ने मुरसान कस्बा, लुहेटा, कोटा और कपूरा महामौनी इलाकों में शक के ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही विभिन्न देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का अचानक निरी

Dec 12, 2025 - 22:59
 0  17
Hathras : हाथरस में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, आबकारी टीम ने कई इलाकों में जांच की
आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार निरीक्षण करते हुए

हाथरस। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण, मिलावट और ज्यादा दाम वसूलने के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थाना मुरसान क्षेत्र में छापे मारे। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी हाथरस की निगरानी में हुई। टीम ने मुरसान कस्बा, लुहेटा, कोटा और कपूरा महामौनी इलाकों में शक के ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही विभिन्न देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का अचानक निरीक्षण किया। वहां स्टॉक की जांच हुई और टेस्ट खरीद के जरिए गुणवत्ता की पुष्टि की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। किसी भी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। इस अभियान से अवैध शराब की सप्लाई पर लगाम लगाने का प्रयास हो रहा है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow