Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका

जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने एक बार फिर उन खिलाड़ियों से अपील की है जो विधानसभा खेल स्पर्धा के दौरान किसी कारण से भाग लेने से वंचित रह गए थे। ऐसे खिलाड़ि

By INA News Desk
Dec 12, 2025 - 00:27
84 Views
Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका
Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका
Advertisement
Advertisement

हरदोई लोकसभा सांसद जयप्रकाश रावत की ओर से सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में हो रहा है। इसका उद्घाटन प्रातः 11 बजे जयप्रकाश रावत और सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। अगले दिन दोपहर 2 बजे जयप्रकाश रावत पुरस्कार वितरण करेंगे। पुरस्कार वितरण के दौरान जयप्रकाश रावत जनपद के सभी आगामी खिलाड़ियों को जोनल स्तर की खेल स्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह आयोजन देशभर में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने एक बार फिर उन खिलाड़ियों से अपील की है जो विधानसभा खेल स्पर्धा के दौरान किसी कारण से भाग लेने से वंचित रह गए थे। ऐसे खिलाड़ियों को एक और अवसर देते हुए जिला खेल कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला क्रीड़ा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि जरूरी कागजात के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। इससे उनका सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेना सुनिश्चित हो सकेगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा द्वारा दी गई।

Also Click : Saharanpur : अल्लाह के अलावा किसी को पूजनीय नहीं मानते, मर जाना कबूल है लेकिन... वंदे मातरम गाना मजबूरी नहीं- मौलाना अरशद मदनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement