Hathras : सिकंदराराऊ में छात्रा से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू
हाथरस। कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को थाना सिकंदराराऊ पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे। घटना सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला नोरंगाबाद पश्चिमी में शाम को घटी। छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग से घर आ रही थी। पुराने डाकखाने वाली गली में दाऊजी मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और भाग गए। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर थाना सिकंदराराऊ में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। संयुक्त कार्रवाई में थाना सिकंदराराऊ पुलिस और एसओजी टीम ने अंकुश पिता नरेंद्र निवासी नई कॉलोनी जैन कॉलोनी, सिकंदराराऊ और हिमांशु पिता पवन यादव निवासी सराय, थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल की सजा सुनाई गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती जारी रहेगी। छात्रा के पिता ने बताया कि घटना से पूरा परिवार डरा हुआ है और छात्रा मानसिक रूप से परेशान है।
Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका
What's Your Reaction?











