Hathras : महर्षि दयानंद बालिका विद्यालय में छात्राओं ने दिखाए रचनात्मक विज्ञान प्रोजेक्ट

प्रधानाचार्या सरोज जैन ने बताया कि यह प्रदर्शनी छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई खोज को बढ़ावा देने के लिए की जाती है। यहां वे अपने मॉडल, प्रयो

Dec 12, 2025 - 22:55
 0  19
Hathras : महर्षि दयानंद बालिका विद्यालय में छात्राओं ने दिखाए रचनात्मक विज्ञान प्रोजेक्ट
विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थित बालिकाएं

हाथरस। सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर स्थित महर्षि दयानंद बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया और विज्ञान पर आधारित अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट दिखाए। प्रधानाचार्या सरोज जैन ने बताया कि यह प्रदर्शनी छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई खोज को बढ़ावा देने के लिए की जाती है। यहां वे अपने मॉडल, प्रयोग और शोध पेश करती हैं। इससे उनमें वैज्ञानिक जागरूकता और स्वावलंबन आता है। आगे चलकर वे राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकती हैं।

छात्राओं ने विज्ञान के अलग-अलग क्षेत्रों पर आधारित आकर्षक प्रोजेक्ट बनाए। उन्होंने इस गतिविधि में भरपूर भाग लिया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं के भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की तारीफ की। यह प्रदर्शनी छात्राओं के ज्ञान को बढ़ाने का साधन बनी और उन्हें अपनी प्रतिभा व विचारों को दिखाने का मौका दिया। मौके पर निर्देश चंद्र वर्णवाल, प्रज्ञा वर्णवाल, सरोज जैन, शांति स्वरूप, मोहित देव शर्मा के अलावा छात्राएं मौजूद रहीं।

Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow