Hathras : कड़ाके की ठंड में निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटे जूते-मोजे

संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि संस्था का लक्ष्य सिर्फ भोजन देना नहीं, बल्कि उन छोटी जरूरतों को पूरा करना भी है जो जिंदगी को मुश्किल बनाती हैं। उन्होंने

Dec 11, 2025 - 23:13
 0  18
Hathras : कड़ाके की ठंड में निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटे जूते-मोजे
सेवा करते  निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्य

हाथरस। तेज ठंड और शीतलहर के बीच निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने रोटी बैंक हाथरस पर गरीबों को जूते और मोजे बांटे। कई गरीब परिवार ठंड से कांपते हुए नंगे पैर या पुराने जूतों में आते थे। इस समस्या को देखकर संस्था ने इस साल भी यह वितरण शुरू किया।

संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि संस्था का लक्ष्य सिर्फ भोजन देना नहीं, बल्कि उन छोटी जरूरतों को पूरा करना भी है जो जिंदगी को मुश्किल बनाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पुराने गर्म कपड़े जरूरतमंदों को दान करें।

वितरण में बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह दिखा। कई बच्चों ने तुरंत नए जूते पहनकर खुशी मनाई। संस्था के सदस्यों ने लाइन लगवाकर सबको उनकी साइज के मुताबिक जूते-मोजे दिए और खुद पहनाने में मदद की। संस्था ने कहा कि आने वाले दिनों में कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : अल्लाह के अलावा किसी को पूजनीय नहीं मानते, मर जाना कबूल है लेकिन... वंदे मातरम गाना मजबूरी नहीं- मौलाना अरशद मदनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow