Saharanpur : गागलहेड़ी क्षेत्र में नलकूपों से चोरी, किसानों में दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिस

By INA News Desk
Dec 17, 2025 - 22:03
30 Views
Saharanpur : गागलहेड़ी क्षेत्र में नलकूपों से चोरी, किसानों में दहशत
Saharanpur : गागलहेड़ी क्षेत्र में नलकूपों से चोरी, किसानों में दहशत

सहारनपुर : थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव खजुरी अकबरपुर के जंगल में बीती रात चोरों ने कई नलकूपों को निशाना बनाकर विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। चोर नलकूपों पर लगे स्टार्टर, कटआउट और केबल आदि सामान ले उड़े।घटना की जानकारी मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे किसान परेशान और मायूस हैं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

Also Click : Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow