Saharanpur : गौकशी के 25 हजार इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार

घायल शौकीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मिर्जापुर थाने का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस जैसे

Dec 16, 2025 - 00:10
41 Views
Saharanpur : गौकशी के 25 हजार इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार
Saharanpur : गौकशी के 25 हजार इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने गौकशी के दो मुकदमों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध और गौकशी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई चल रही है। इसी दौरान मिर्जापुर थाना पुलिस टीम मिर्जापुर से बादशाहीबाग जाने वाली सड़क पर कासिमपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मिर्जापुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रोकने का इशारा किया तो दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर पाडली गांव की ओर कच्चे रास्ते पर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा किया। थोड़ी दूर जाने पर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस को करीब आता देख दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और खेतों की ओर भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक अभियुक्त शौकीन पुत्र शकील (निवासी गांव रायपुर, थाना मिर्जापुर) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा अभियुक्त फरार हो गया। घायल शौकीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मिर्जापुर थाने का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस जैसे अपराधों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। शौकीन थाना मिर्जापुर में दर्ज दो गौकशी मुकदमों (मुकदमा संख्या 229/25 और 234/25, धारा 3/5/8 गोवध निषेध अधिनियम) में वांछित था। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में हर विकास खंड में बनेगा एक मिनी स्टेडियम- DM

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow