Sitapur : सीतापुर में हर विकास खंड में बनेगा एक मिनी स्टेडियम- DM

बेहटा और बिसवां खंडों में जगह का चयन अभी चल रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल की भावना बढ़ेगी। उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और देश

By INA News Desk
Dec 15, 2025 - 21:20
47 Views
Sitapur : सीतापुर में हर विकास खंड में बनेगा एक मिनी स्टेडियम- DM
Sitapur : सीतापुर में हर विकास खंड में बनेगा एक मिनी स्टेडियम- DM
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में युवाओं के खेल विकास और करियर के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिले के सभी विकास खंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। ये स्टेडियम क्षेत्र निधि, मनरेगा, ग्राम निधि और जनप्रतिनिधियों की मदद से बनाए जाएंगे।

जिलाधिकारी राजागणपति आर ने यह योजना शुरू की है। इसका मकसद ग्रामीण युवाओं का शहरों की ओर पलायन रोकना और उन्हें पास ही खेल सुविधाएं देना है। इससे युवा खेल प्रतियोगिताओं और सेना भर्ती की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को भी खेल के समान मौके मिलेंगे। बुजुर्गों के लिए सुबह की सैर के लिए अच्छा जगह उपलब्ध होगी।

ये स्टेडियम इन गांवों में बनाए जाएंगे:

  • ऐलिया खंड की हेमपुर ग्राम पंचायत
  • गोंदलामऊ की मीरापुर
  • हरगांव की गुरधपा
  • कसमंडा की गरौणा
  • खैराबाद की अर्जुनपुर (मुलायमपुर)
  • लहरपुर की खैरूल्लापुर
  • मछरेटा की पैदापुर
  • महमूदाबाद की शाहीनपुर
  • महोली की कुसैला
  • मिश्रिख की लिखनापुर
  • पहला की लौना
  • परसेंडी की इटारी
  • पिसावां की बरगांवा
  • रामपुर मथुरा की देसी लौकिया
  • रेउसा की रेउसा
  • सकरन की उमराकलां
  • सिधौली की छावन

बेहटा और बिसवां खंडों में जगह का चयन अभी चल रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल की भावना बढ़ेगी। उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और देश को अच्छे खिलाड़ी व कर्मठ लोग मिलेंगे। जिले, प्रदेश और देश की प्रगति में भी यह मदद करेगा।

Also Click : Lucknow : वृद्धों, वंचितों और निराश्रितों का सशक्तिकरण योगी आदित्यनाथ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement