Sitapur : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यक्रम

कार्यक्रम में विधायक रामकृष्ण भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से फिर से भाजपा को मजबूत और विजयी ब

By INA News Desk
Dec 30, 2025 - 21:33
32 Views
Sitapur : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यक्रम
Sitapur : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के कस्बा मिश्रित में स्थित एसएमआरडी गेस्ट हाउस में प्रदेश महामंत्री और सीतापुर प्रभारी संजय राय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक रामकृष्ण भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से फिर से भाजपा को मजबूत और विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर विजय भार्गव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, रामगोपाल अवस्थी, मुनीन्द्र अवस्थी, मनोज पाण्डेय, राजकिशोर विश्वकर्मा, भास्कर मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में अटल जी के विचारों और योगदान को याद किया गया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement