Sitapur : विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी राजा गणपति आर
जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा किया जा रहा फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन का काम पूरी सटीकता के साथ निर्धारित स
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
सीतापुर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने लहरपुर तहसील के गांव भवानीपुर और ताहपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की चल रही गतिविधियों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा किया जा रहा फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन का काम पूरी सटीकता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में किसी भी तरह की लापरवाही या ढीलापन सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन हो। फॉर्म तय समय में बांटे जाएं, लोगों से भरवाकर वापस लिए जाएं और बीएलओ ऐप पर तुरंत डिजिटल किए जाएं।
जिलाधिकारी ने इस काम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि काम में तेजी लाएं ताकि निर्धारित समय में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा कार्य संपन्न हो सके। निरीक्षण के समय लहरपुर की उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









