Sitapur : गौशाला में पशुओं की देखभाल को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी

उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, अलाव, हरा चारा, भूसा, पानी और तिरपाल आदि की व्यवस्था को ध्यान से देखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों

Nov 23, 2025 - 21:50
32 Views
Sitapur : गौशाला में पशुओं की देखभाल को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी
Sitapur : गौशाला में पशुओं की देखभाल को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।‌

सीतापुर जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने लहरपुर तहसील के गांव ताहपुर में स्थित गौशाला का अचानक निरीक्षण किया और वहां पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, अलाव, हरा चारा, भूसा, पानी और तिरपाल आदि की व्यवस्था को ध्यान से देखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड से पशुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम तुरंत पूरे किए जाएं। हरा चारा, भूसा, पानी, अलाव और तिरपाल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बीमार पशुओं का समय पर इलाज हो।

जिलाधिकारी ने सभी लंबित भुगतान जल्द पूरा करने और संबंधित अधिकारियों से हर गौशाला का नियमित निरीक्षण करने तथा उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा। पशु चिकित्साधिकारी के भ्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बीमार पशुओं को तत्काल उपचार देने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लहरपुर उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow