Hardoi : संडीला की राजनीति में नया मोड़, अखिलेश से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, संडीला की सियासत गरमाई

स्व. कुंवर महावीर सिंह के परिवार की संडीला की राजनीति में मजबूत पकड़ मानी जाती है, ऐसे में इस भेंट को समाजवादी पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। रा

Dec 15, 2025 - 21:23
 0  199
Hardoi : संडीला की राजनीति में नया मोड़, अखिलेश से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, संडीला की सियासत गरमाई
Hardoi : संडीला की राजनीति में नया मोड़, अखिलेश से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, संडीला की सियासत गरमाई

Report : मुकेश सिंह

संडीला/हरदोई। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संडीला के पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर महावीर सिंह के परिवार की शिष्टाचार भेंट के बाद संडीला विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस मुलाकात में रानी भरावन रीता सिंह, कुंवर आनंद सिंह के साथ एडवोकेट अश्वनी मिश्रा, गजेंद्र सिंह और जगत दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे, जहां क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।स्व. कुंवर महावीर सिंह के परिवार की संडीला की राजनीति में मजबूत पकड़ मानी जाती है, ऐसे में इस भेंट को समाजवादी पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात के बाद सपा की चुनावी तैयारियों को नई दिशा मिल सकती है और संडीला विधानसभा सीट पर टिकट के समीकरणों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में इसके दूरगामी राजनीतिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

Also Click : Lucknow : वृद्धों, वंचितों और निराश्रितों का सशक्तिकरण योगी आदित्यनाथ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow