Saharanpur : बुढ़ाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा, 41 किलो से ज्यादा अवैध गांजा जब्त
पुलिस टीम चौकसी के दौरान बुढ़ाना-बड़ौत रोड पर शिव भोजनालय के पास थी। वहां से एक आरोपी आयुष पुत्र सतेंद्र को पकड़ा गया। उसके पास से 20 किलो 50 ग्राम गां
मुजफ्फरनगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बुढ़ाना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुल 41 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20.5 लाख रुपये है।
पुलिस टीम चौकसी के दौरान बुढ़ाना-बड़ौत रोड पर शिव भोजनालय के पास थी। वहां से एक आरोपी आयुष पुत्र सतेंद्र को पकड़ा गया। उसके पास से 20 किलो 50 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आयुष ने बताया कि वह गांजे की तस्करी करता है और उसका एक साथी मेरठ-करनाल हाईवे पर गांजा लेकर आ रहा है।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर बाजिद होटल के पास एक खंडहर के निकट दूसरे आरोपी अर्जुन पुत्र मेहर सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से 21 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपी शातिर तस्कर हैं। एक फरार साथी सतेंद्र थाना बुढ़ाना का पुराना अपराधी है, जिसकी हिस्ट्रीशीट भी दर्ज है। पुलिस उनके पुराने अपराधों की पूरी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद थाना बुढ़ाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अभियान जिले में नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाया जा रहा है।
Also Click : Lucknow : वृद्धों, वंचितों और निराश्रितों का सशक्तिकरण योगी आदित्यनाथ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
What's Your Reaction?











