Saharanpur : शामली के कैराना में ऑपरेशन सवेरा के तहत 20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शामली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौहल्ला आलकलां निवासी मा
शामली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौहल्ला आलकलां निवासी माजिद पुत्र शेर अली को 104 ग्राम अवैध स्मैक (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में पूरे सहारनपुर रेंज में चल रहा है, जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है। गिरफ्तारी के बाद कैराना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और मिलकर शामली जनपद को नशामुक्त बनाने में मदद करें।
Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका
What's Your Reaction?











